हरिद्वार। यूएसनगर में किसान की आत्महत्या के मामले को लेकर युवा-अग्नि संगठन ने भाजपा सरकार और उत्तराखंड पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके साथ ही, उन्होंने मंगलवार को नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय के जरिये राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। उन्होंने इस मामले की सीबीआई जांच के साथ कथित रूप से जिम्मेदार पुलिस अफसरों के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग उठाई। संरक्षक सोम त्यागी और मनोज सैनी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में आम नागरिक सुरक्षित नहीं है। ऋषभ वशिष्ठ और विकास चंद्रा ने आरोप लगाया कि अफसरशाही हावी है।
अखिल त्यागी और विशाल प्रधान ने भ्रष्टाचार को किसान आत्महत्या का कारण बताया। इस मौके पर आशु भारद्वाज, सागर बेनवाल, पार्षद सोहित सेठी, अकरम अंसारी, मोहित शर्मा, विमल शर्मा ‘साटू’, निखिल सौदाई, आशु श्रीवास्तव, पूर्व पार्षद कैलाश भट्ट, रवि बाबू शर्मा, अनंत पांडेय, सार्थक ठाकुर, राजू चितकारा, शुभम रावत, शिवम, मुस्तकीम अंसारी, केशव शर्मा, माणिक कोहली, विजय, डॉ. प्रथम, विकास मौजूद रहे।