हरिद्वार। ब्रह्मलीन स्वामी चेतनानंद गिरि की पुण्यतिथि बुधवार को श्रद्धा से मनाई गई। संन्यास मार्ग स्थित श्री चेतनानंद गिरि आश्रम में आयोजित पुण्यतिथि समारोह में श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविन्द्र पुरी ने स्वामी चेतनानंद गिरि को ब्रह्मनिष्ठ, सरल और चरित्रवान संत बताया।
मौके पर महामंडलेश्वर स्वामी सोमश्वरानंद गिरि ने अपने दादा गुरु स्वामी चेतनानंद गिरि को सत परंपरा और सिद्धांतों का पुरोधा बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। आश्रम के अध्यक्ष महंत रामानंद गिरि एवं स्वामी कृष्णानंद गिरि ने कार्यक्रम में शामिल संतों, अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का स्वागत किया।