बहादराबाद में कंपनी से चोरी का खुलासा

हरिद्वार। बहादराबाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने कंपनी से स्टील पाइप चोरी के मामले का सफल खुलासा किया है। विम प्लास्ट लिमिटेड, बेगमपुर से 12 जनवरी को 03 कट्टे स्टील पाइप व अन्य सामान चोरी होने की शिकायत वादी बृजमोहन गुप्ता ने दर्ज कराई थी।

मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस टीम ने 14 जनवरी को सूचना के आधार पर आरोपी विशाल धीमान को बेगमपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर 250 स्टील पाइप बरामद किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *