हरिद्वार। पुलिस ने अभियान चलाकर तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान करन, रवि और विक्की सिंह के रूप में हुई है।
तीनों को अलग-अलग स्थानों से पकड़ा गया। इनके पास से 105 टेट्रा पैक देसी शराब बरामद की गई। तीनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।