अपह्त बच्चे की सकुशल बरामदगी पर एसएसपी व पुलिस टीम को सम्मानित करेगी उत्तरांचल पंजाबी महासभा-सुनील अरोड़ा

हरिद्वार। ज्वालापुर से अपहृत दूधमूंहे बच्चे की सकुशल बरामदगी होने पर उत्तरांचल पंजाबी महासभा ने पुलिस टीम को सम्मानित करने की घोषणा की है। उत्तरांचल पंजाबी महासभा के प्रदेश महामंत्री सुनील अरोड़ा ने पुलिस टीम को सम्मानित करने की घोषणा करते हुए कहा कि छह माह के मासूम का अपहरण होने से पूरे शहर के लोग चिंतित थे। सभी मासूम की सकुशल वापसी की दुआएं कर रहे थे। एसएसपी अजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पूरे मामले में तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे में बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। जिससे बच्चे के मां बाप सहित सभी को राहत मिली। सुनील अरोड़ा ने कहा कि एसएसपी अजय सिंह एवं उनकी पुलिस टीम ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवार को न्याय दिलाया है। माता-पिता की पीड़ा को समझा। निराश व परेशान माता पिता के चेहरे पर मुस्कान लौटाई। बच्चे की सकुशल वापसी से शहर की तमाम माताएं बहनें हर्षित हैं। सुनील अरोड़ा ने कहा कि एसएसपी अजय सिंह अपराधियों के प्रति कड़ा रुख अपना रहे हैं। पुलिस की सक्रियता के चलते बच्चे का अपहरण करने वालों के हौसले पस्त हुए। जिसके चलते पुलिस टीम को सफलता मिली। उन्होंने कहा कि उत्तरांचल पंजाबी महासभा जल्द ही एसएसपी अजय सिंह एवं ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी सहित पूरी पुलिस टीम को सम्मानित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *