कावड़ मेले के बाद से युद्ध स्तर पर सफाई व्यवस्था में जुटे नगर निगम कर्मचारियों का किया धन्यवाद एवं कुछ मुख्य स्थानों पर घाटों पर बची गंदगी की तरफ दिलवाया नगर आयुक्त का ध्यान। स्थाई कर्मचारियों को बड़ाने एवं बहुत वर्षों से सविंदा वाले कर्मचारियों को स्थाई करने की रखी मांग। महानगर व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने नगर आयुक्त से सफाई व्यवस्था सुचारू युद्ध स्तर पर कावड़ यात्रा के बाद से कार्य करने पर सफाई व्यवस्था संभालते हुए पंटदीप हाईवे पर मुलाकात कर उन्हें धन्यवाद करते हुए बधाई दी। एवं कुछ स्थानों पर घाटों पर अब भी बची गंदगी की तरफ ध्यान आकर्षित करवाया जिस पर उन्होंने तुरंत ध्यान देते हुए टीम को सूचित किया एवं स्वयं मौके पर जाकर समस्या समाधान का आश्वासन दिया। सेठी ने सफाई व्यवस्था के लिए अतिरिक्त स्थाई कर्मचारियों को बड़ाने की मांग करते हुए काफी समय से स्थानीय पुराने संविदा पर लगे कर्मचारियों को पक्का कर स्थाई करने की मांग भी की। मांग रखने वालो में भीमगोड़ा व्यापार मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, खड़खड़ेवर अध्यक्ष भूदेव शर्मा, महानगर अध्यक्ष जितेंद्र चोरसिया,मुकेश अग्रवाल, सोनू चौधरी उपस्थित रहे।