सरकान ने किया बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रांे का बिजली बिल माफ

हरिद्वार। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लक्सर और खानपुर के बाढ़ ग्रस्त इलाकों को आपदा ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने के साथ ही प्रभावितों के तीन माह के बिजली के बिल माफ करने की घोषणा की है।
सहकारी बैंकों के लोन की किस्त तीन माह तक स्थगित रखने की भी मुख्यमंत्री ने घोषणा की। कहा कि राष्ट्रीयकृत बैंकों से भी इसका अनुरोध किया जाएगा। कहा कि जलभराव और बाढ़ प्रभावित शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए विस्तृत ड्रेनेज प्लान भी बनाया जाएगा।
पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि मनसा देवी पर्वत से आने वाले मलबे को रोकने के लिए पहाड़ी का ट्रीटमेंट कराया जाएगा। इससे पूर्व डामकोठी में उन्होंने अधिकारियों के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हुए नुकसान और राहत बचाव कार्य आदि की समीक्षा की। सीएम ने कहा कि बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों के नुकसान का आकलन करा कर क्षतिपूर्ति भी दी जाएगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज धर्मनगरी के दौरे पर हैं। यहां उन्होंने राज्य अतिथि गृह डाम कोठी में अधिकारियों के साथ जलभराव के राहत कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की। इसी बीच सीएम धामी ने कहा कि आज बैठक में निर्णय लिया गया है कि आपदाग्रस्त क्षेत्रों में 3 महीने के बिजली के बिल माफ होंगे और सहकारी बैंकों के ऋण में भी लोगों को 3 माह की राहत मिलेगी। इसके अलावा आपदा प्रबंधन विभाग के आकलन के बाद ही आपदाग्रस्त क्षेत्र घोषित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *