संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने किया मतगणना केन्द्र का औचक निरीक्षण

हरिद्वार। संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रताप सिंह शाह ने ईवीएम की सुरक्षा के लिए भेल के केन्द्रीय विद्यालय में बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। इसके साथ ही मतगणना केन्द्र का निरीक्षण भी किया। इस दौरान डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल और एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने उन्हें स्ट्रांग रूम के थ्री लेयर प्रोटेक्शन, निगरानी के लिए लगे सीसीटीवी कैमरों, वॉच टावर और सुरक्षा गॉर्ड को लेकर जानकारी दी।

साथ ही मतगणना की तैयारियों के बारे में बताया। बताया कि मतदान के बाद कड़ी सुरक्षा में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को स्ट्रांग रूम में रखवा कर इस क्षेत्र में किसी भी अनजान, बाहरी व्यक्ति का प्रवेश वर्जित किया गया गै। स्ट्रांग रूम और आसपास के क्षेत्र की सीसीटीवी कैमरों से 24 घण्टे निगरानी की जा रही है। अधिकारियों की ओर से समय-समय पर इसकी निरीक्षण भी किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *