तापमान में गिरावट के बाद मौसम में बनी ठंडक

हरिद्वार। धर्मनगरी में सोमवार तड़के मूसलाधार बारिश के बाद न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई। साथ ही अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। सुबह बारिश के बाद दिन में धूप नहीं निकली। शाम तक आसमान में बादल छाए रहे।

पिछले पांच दिनों से मौसम में बदलाव के बाद धर्मनगरी में गर्मी का एहसास कम है। सोमवार को धर्मनगरी में 92 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई। साथ ही अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा था। सोमवार को बारिश और तापमान में गिरावट के बाद मौसम सुहावना हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *