हरिद्वार। पूर्व हॉकी खिलाड़ी, प्रदेश सह प्रभारी, विधायक परगट सिंह का रविवार को हरिद्वार के यूनियन भवन पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सह प्रभारी को समस्याओं से अवगत कराया। इस अवसर पर सोनीपत सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में सभी का सम्मान किया जाता है।
उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस पर विश्वास कर रही है, भाजपा जालसाजी से अपनी सरकार बनाती है। सह प्रभारी परगट सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं की जो भी समस्याएं है उन्हें दूर किया जाएगा। कांग्रेस में हर वर्ग का सम्मान होता है। सभी को अनुशासन में रहकर और एकजुट होकर कार्य करना चाहिए।
इस अवसर पर पूर्व विधायक रामयश सिंह, महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग, ग्रामीण जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना, मुरली मनोहर, वीरेंद्र रावत, महिला जिलाध्यक्ष लता जोशी, संतोष चौहान, युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष तुषार कपिल, महेश प्रताप राणा, नईम कुरेशी, नितिन तेश्वर, ओपी चौहान, वरुण बालियान, विकास चंद्रा, मनोज सैनी, सीपी सिंह, शुभम जोशी, करन सिंह राणा, ऋषभ वशिष्ठ, रमणीक सिंह, सोहेल कुरेशी, नवाज अब्बासी, सुरेंद्र सैनी आदि उपस्थित थे।