गंगा सफाई कार्यों की जांच कराने की मांग

हरिद्वार। महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को पत्र लिखकर हरिद्वार में गंगा सफाई के नाम पर खर्च हो रहे करोड़ों रुपये के कार्यों की जांच की मांग की है। साथ ही सिंचाई विभाग पर त्योहारों के समय गंगा बंदी से श्रद्धालुओं ओर व्यापारियों को हो रही परेशानी के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

सेठी ने कहा कि करोड़ो श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र मां गंगा का तट त्योहारी सीजन पर जलविहीन होना बहुत बड़ा दुर्भाग्य है। मांग करने वालो में महामंत्री नाथीराम सैनी, उपाध्यक्ष सुनील मनोचा, जिला उपाध्यक्ष पंकज माटा, प्रीत कमल, सोनू चौधरी, अनिल कोरी, एसके सैनी, गौरव गौतम आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *