हाईवे से कनेक्टिविटी बंद नहीं की जाए

हरिद्वार। भाजयुमो के पूर्व जिला महामंत्री विदित शर्मा के साथ कार्यकर्ताओं ने एचआरडीए उपाध्यक्ष अंशुल सिंह को ज्ञापन देकर शिवनगर, रानी गली, पीपल वाली गली की हाईवे से कनेक्टीविटी बंद नहीं किए जाने की मांग की है। कहा कि भूपतवाला क्षेत्र के शिवनगर, रानी गली, पीपल वाली गली में लगभग दो हजार की आबादी निवास करती है।

क्षेत्र में अनेक पुराने आश्रम और धर्मशालाएं भी स्थित हैं। जिनमें तीर्थाटन और गंगा स्नान के लिए आने वाले यात्री ठहरते हैं। शिवनगर, रानी गली और पीपल वाली गली में रहने वाले लोग बंसी वाले बाबा आश्रम के सामने से हाईवे पर पहुंचते हैं। लेकिन यह रास्ता बंद होने से लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *