हरिद्वार। आयुर्वेद विवि के चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने परिसर निदेशक डॉ. डीसी सिंह से मिलकर दीवाली से पहले वेतन दिलाने की मांग की। परिसर निदेशक ने इस बारे में असमर्थता जाहिर की।
चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा दिनेश लखेड़ा ने कहा कि कर्मचारियों की पदोन्नति, वेतन, बोनस, वर्दी के लिए विवि प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। उन्होंने सभी कर्मचारियों का वेतन दीवाली से पहले दिलाने की मांग की।