किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप

हरिद्वार। रानीपुर क्षेत्र से एक किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि 23 अक्तूबर को उसकी नाबालिग बेटी बिना बताए घर से चली गई।

पड़ताल करने पर सामने आया कि उसकी बेटी को अपने जीजा के घर किराए पर रहने वाला युवक अमान पुत्र निसार निवासी गांव स्योहारा निकट लाल मस्जिद पीर बाजार के सामने जिला बिजनौर यूपी बहला फुसलाकर ले गया है। आरोप है कि उसकी बेटी के साथ कोई अनहोनी हो सकती है। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि किशोरी को बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं, जल्द ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *