पति के नपुंसक होने का राज उजागर करना पड़ा भारी, विवाहिता को मिली प्रताड़ना

हरिद्वार। पति के नपुंसक होने का राज उजागर करने के बाद विवाहिता को दहेज की खातिर प्रताडि़त किया गया। पीड़िता ने ससुराल पक्ष पर दहेज की खातिर प्रताडि़त करने का आरोप लगाकर थाना श्यामपुर में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की अप्रैल में शादी देहरादून के मेदूवाला माफी आईएसबीटी निवासी युवक से हुई थी।

श्यामपुर पुलिस को दी गई शिकायत में विवाहिता ने बताया कि सुहागरात के दिन उसे पता चला कि उसका पति नपुंसक है। कुछ दिन बाद उसने अपनी सास यह बात साझा की तो उसके पति का इलाज कराया गया। आरोप है कि पति के नपुंसक होने को लेकर आवाज उठाने पर उसके प्रति ससुराल वालों का रवैया बदल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *