हरिद्वार। सिडकुल पुलिस ने एक युवक के कब्जे से 5.64 ग्राम स्मैक बरामद की। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। एसओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि गुरुवार देर रात एसआई महिपाल सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने महिंद्रा पार्क के पास एक युवक को रोकना चाहा लेकिन वह पुलिस टीम को देखकर भागने लग गया।
पीछा कर युवक को पकड़ लिया गया, जिसके कब्जे से स्मैक बरामद हुई। थाने लाकर की गई पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम संजू पुत्र सुलेख चंद निवासी चौहान मार्केट निकट चौहान रावली महदूद बताया। कबूला कि उसने स्मैक रावली महदूद निवासी गबरू से खरीदी है। एसओ ने बताया कि स्मैक को युवाओं को बेचने की तैयारी थी। आरोपी के कब्जे से एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी बरामद हुआ है।