हरिद्वार। राष्ट्रीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी के नेतृत्व में हरिद्वार और कोटद्वार के व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल संयुक्त राज्य कर आयुक्त संजीव सोलंकी से मिला। संजीव चौधरी ने कहा कि कोटद्वार के कुछ व्यापारियों को बार-बार जांच के नाम पर परेशान किया रहा है।
व्यापारी विभाग की हर जांच के लिए तैयार हैं, लेकिन बेवजह व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दौरान कोटद्वार के व्यापारी नेता विनोद शर्मा, सुबोध गर्ग, सुरेन्द्र कुमार, आयुष नेगी, फरहीन चाँदनी, मानसी, मोहित गर्ग, रतन अग्रवाल, महेश भाटिया, प्रदीप अग्रवाल व अजीत अग्रवाल मौजूद रहे।