हरिद्वार। कनखल क्षेत्र की जगजीतपुर आवासीय कालोनी में लगातार हाथी आ रहे हैं।आये दिन हाथियों के झुंड आबादी से गुजर रहे हैं। इससे कालोनी में हड़कंप मचा हुआ है। हाथियों का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मंगलवार की देर शाम हाथियों के झुंड ने जगजीतपुर की कालोनी में पहुंचकर जमकर उत्पाद मचाया। हाथी प्रतिदिन आबादी वाले इलाकों से गुजर रहे हैं। इसके चलते कालोनीवासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है।