भगवानपुर में चरस के साथ एक गिरफ्तार

हरिद्वार। पुलिस ने गश्त के दौरान चुड़ियाला जाने वाले संपर्क मार्ग से एक युवक को 305 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किए गए युवक कोर्ट में पेश कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार बुधवार देर रात्रि भगवानपुर पुलिस ने क्षेत्र में गश्त अभियान चलाया था।

पुलिस की गस्त चुड़ियाला से एक संपर्क मार्ग के समीप पहुंची वहां पर एक संदिग्ध युवक घूमता नजर आया। उसे पुलिस ने रुकने का इसारा किया लेकिन युवक संपर्क मार्ग से भागने लगा तभी पुलिस ने युवक को कुछ ही दूरी पर दबोच लिया और तलाशी के दौरान उसके पास से 305 ग्राम चरस बरामद हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *