दलितों, अल्पसंख्यकों और ओबीसी को दबाने का कार्य कर रही भाजपा सरकार : राजेंद्र पाल गौतम

हरिद्वार। कांग्रेस अनुसूचित विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि कांग्रेस में हर वर्ग, समाज का सम्मान होता है। दलित समाज कांग्रेस के साथ था और आगे भी रहेगा। भाजपा दलितों, ओबीसी और अल्पसंख्यकों को दबाने का कार्य कर रही। देश में अराजकता का माहौल बनाया जा रहा है। दलितों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रविवार को हरिद्वार पहुंचने पर यूनियन भवन में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। गौतम ने वंदना कटारिया स्टेडियम का नाम बदले जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि दलित बेटी के नाम पर जो स्टेडियम है उसका नाम बदला जा रहा। बाबा साहेब ने जो संविधान बनाया उसे मिटाने का कार्य सरकार कर रही। दलितों को मिलने वाला आरक्षण भी सरकार को खटक रहा है। कांग्रेस दलितों, ओबीसी, अल्पसंख्यकों, शोषितों के साथ खड़ी है। पूरी दुनियां दलितों के पूर्वजों की सांस्कृतिक विरासत को नमन करती है। जो शांति और मानवता का संदेश देती है। भारत की पहचान बुद्ध से है। समाज को बदलना होगा।

बच्चों को शिक्षित करो। इस अवसर पर कांग्रेस अनुसूचित विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल, ग्रामीण जिलाध्यक्ष इसम सिंह, प्रदेश कोऑर्डिनेटर चंद्रपाल सिंह, पार्षद सुनील कुमार, सन्नी कुमार, विवेक भूषण विक्की, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग, मुरली मनोहर, वरुण बालियान, नितिन तेश्वर, चौधरी बलजीत सिंह, वीरेंद्र श्रमिक, वेदपाल सिंह तेजियान, पुनीत कुमार, मनोज सैनी, तीर्थपाल रवि, सीपी सिंह, राजेंद्र श्रमिक, दिनेश कुमार, प्रियव्रत, बालेश्वर सिंह, संजय गौतम, सावन कुमार, अमित नौटियाल, अरविंद चंचल, सत्यपाल शास्त्री, अमित तलवार, अमित चंचल, ओम प्रकाश, कैलाश प्रधान, विकास, राजेंद्र चुटेला, सुखपाल जायसवाल, सुरेंद्र कुमार, भीमसिंह तेजियान, कुंदन लाल आर्य, संजय गौतम, अशोक कुमार, नोहर सिंह, आकाश बिरला, अक्षय नागपाल, धर्मपाल जाखड़, विकास रौतेला, अंकित सौदाई, शुभम, श्रीराम, राजू सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *